सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र-विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

मई 3, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र-विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचले तेज हो गई है। इसको लेकर झारखंड में भी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि राज्य सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस बिल के पक्ष में प्रस्ताव पारित करना चाहिए और इसे केंद्र सरकार को भेजना चाहिए।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव
  • Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

Toggle
  • विशेष सत्र की मांग के पीछे क्या है बाबूलाल का तर्क?
  • सीटों का गणित: विधानसभा में 81 से बढ़कर 121 होंगी सीटें
  • फूलो-झानो की धरती पर इतिहास रचने की अपील

विशेष सत्र की मांग के पीछे क्या है बाबूलाल का तर्क?

रविवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबूलाल मरांडी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक सदन का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया था। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि विपक्ष के असहयोग के कारण यह बिल संसद में पारित नहीं हो सका।

मरांडी ने कहा-झारखंड की संस्कृति हमेशा से महिलाओं को सम्मान देने वाली रही है। मुख्यमंत्री खुद को महिला सशक्तिकरण का हिमायती बताते हैं, तो उन्हें अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अपनी मंशा साफ करनी चाहिए।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read More- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में तैनात सिपाही गिरफ्तार 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

सीटों का गणित: विधानसभा में 81 से बढ़कर 121 होंगी सीटें

बाबूलाल मरांडी ने इस बिल के पारित होने से झारखंड को होने वाले बड़े फायदों का जिक्र किया। उनके अनुसार, यदि यह अधिनियम प्रभावी होता है तो झारखंड का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा।

  • लोकसभा सीटें: वर्तमान में झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं, जो बढ़कर 21 हो जाएंगी। इसमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

    झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
    Special Coverage

  • विधानसभा सीटें: राज्य विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 हो जाएंगी। इसमें से 41 विधानसभा क्षेत्रों में महिला जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि 2029 से ही प्रदेश की आधी आबादी को नेतृत्व का एक ऐतिहासिक अवसर मिल सकता है।

Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

फूलो-झानो की धरती पर इतिहास रचने की अपील

अपने पत्र में मरांडी ने झारखंडी गौरव और इतिहास का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलो-झानो की इस वीर भूमि पर महिलाओं ने हमेशा सामाजिक और राजनैतिक निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

गढ़वा में कमरे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले हुआ था प्रेम-विवाह 

बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वे राज्यपाल की अनुमति लेकर जल्द से जल्द सत्र बुलाएं। उन्होंने कहा-यह कदम झारखंड की बहनों के लिए बहुप्रतीक्षित न्याय का मार्ग प्रशस्त करेगा। सीएम को दलगत भावना छोड़कर इस महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकार के विषय पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Hemant government is covering up the allegations of corruption made under the Whistle Blower Act: Pratul Shahdev
झारखंड Jharkhand News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

सितम्बर 28, 2026
'बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी' हिंदी संदेश के साथ खुले बैंक लॉकर का समाचार थंबनेल
Breaking News

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

सितम्बर 28, 2026
Next Post
हजारीबाग के सबसे बड़े डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, लूट के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

हजारीबाग के सबसे बड़े डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, लूट के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

भाजपा ने महिलाओं को लिपस्टिक के डिब्बे में नेलपॉलिश थमाई! रांची में गरजी अंबा प्रसाद

भाजपा ने महिलाओं को लिपस्टिक के डिब्बे में नेलपॉलिश थमाई! रांची में गरजी अंबा प्रसाद

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra