झारखंड ट्रेजरी घोटाले: झारखंड के बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले में CID की SIT लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बोकारो SP ऑफिस के लेखा शाखा में तैनात सिपाही काजल मंडल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर छापेमारी में 8.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसे रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।
कौशल पांडेय का करीबी सहयोगी था काजल मंडल
जांच में सामने आया है कि काजल मंडल, पहले से गिरफ्तार लेखापाल कौशल पांडेय का करीबी सहयोगी था। SIT की यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले गृह रक्षक सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह और एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
और भी हो सकते हैं बड़े खुलासे
SIT की जांच के अनुसार, कौशल पांडेय यात्रा मद की सरकारी राशि का अवैध तरीके से निकासी करता था और यह पैसा काजल मंडल के बैंक खाते में ट्रांसफर करता था। इसके बाद काजल मंडल उस राशि को निकालकर नकद अपने घर में रखता था। इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग लंबे समय से किया जा रहा था।
Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत
अब SIT इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। 4 मई को कौशल पांडेय और उसके दो सहयोगियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है। जांच एजेंसी को शक है कि यह घोटाला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई जिलों के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।
बोकारो से बड़ी संपत्ति और नकदी बरामद
अब तक की जांच में बोकारो से बड़ी संपत्ति और नकदी बरामद की गई है। इसमें तेलीडीह स्थित जमीन के कागजात, तीन मंजिला मकान, विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर किए गए करीब 1.93 करोड़ रुपये और 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं, जिन्हें फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है।
Read More- दिल्ली के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों को दर्दनाक मौत
SIT की टीम अब हजारीबाग और चाईबासा जाने की तैयारी में है, जहां लेखा शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। CID ने इन तीनों जिलों के मामलों को टेकओवर कर जांच तेज कर दी है। मामले में फिलहाल जांच जारी है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









