Ranchi : राजधानी रांची से सटे तमाड़ इलाके में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 700 किलो अफीम-डोडा बरामद किया है। यह खेप जंगल में गड्ढे में छिपाकर रखी गई थी, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई।
21 बोरों में डोडा छिपाकर रखा गया था
जानकारी के मुताबिक, तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी मोड़ के पास कदमडीह इलाके के जंगल में 21 बोरों में डोडा छिपाकर रखा गया था। बरामद डोडा का कुल वजन करीब सात क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। यह कार्रवाई बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर यहां अवैध डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एक सुनियोजित छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने जब जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो गड्ढे में छिपाकर रखे गए बोरों में डोडा बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
Read More- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में तैनात सिपाही गिरफ्तार
अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना से साफ है कि इलाके में नशा तस्करों का एक सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है, जो जंगलों का इस्तेमाल छिपाने और ट्रांसपोर्ट के लिए कर रहा है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का संबंध पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से भी हो सकता है, जहां से अफीम और डोडा की सप्लाई की जाती है।
Read More- दिल्ली के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों को दर्दनाक मौत
फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









