Garhwa: गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव में शनिवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सीमा कुमारी के रूप में हुई है, जिसने दो साल पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्रेम विवाह से शुरू हुआ था सफर, फिर आई दूरी
मृतका के पति रामलाल साव ने बताया कि दो साल पहले उसने करवा पहाड़ निवासी सुदेश्वर भुइयां की पुत्री सीमा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे थे। शादी के कुछ समय बाद आर्थिक तंगी और काम की तलाश में रामलाल हिमाचल प्रदेश चला गया था। इस दौरान सीमा अपनी बड़ी बहन के घर पर रहकर पति का इंतजार कर रही थी।
मजदूरी कर लौटा पति, तो उड़ गए होश
लगभग तीन महीने पहले रामलाल हिमाचल से वापस लौटा और एक महीने पहले ही दोनों ने कर्मडीह गांव में कोदू महतो के मकान में एक कमरा किराए पर लिया। रामलाल गढ़वा में ही मजदूरी कर घर चला रहा था।
Read More- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में तैनात सिपाही गिरफ्तार
घटना वाले दिन रामलाल सुबह खाना खाकर काम पर गया था। लेकिन जब वह शाम को थका-हारा घर लौटा, तो कमरे का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी सीमा का शव छत के हुक से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रहा था। रामलाल की चीख सुनकर स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए और शव को नीचे उतारा गया।
पुलिस जांच में उलझी ‘सुसाइड मिस्ट्री’
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पति रामलाल का कहना है कि उनके बीच कोई अनबन नहीं थी और उसे आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पुलिस अब विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Read More- तमाड़ के जंगलों से 700 किलो डोडा बरामद, नशे के सौदागरों में हड़कंप
इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एक हंसती-खेलती 2 युवती की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









