Ranchi: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज Bank of India के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और बैंक के बीच प्रस्तावित गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर अहम बातचीत हुई।
Bank of India के अधिकारी रहे मौजूद
मुलाकात में बैंक ऑफ इंडिया के
- जीएम गुरु प्रसाद गौंड,
- जीएम दीप शेखर और
- एजीएम अजय पांडेय शामिल रहे।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि राज्य कर्मियों के लिए गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर 23 दिसंबर 2025 को एमओयू किया जाएगा।
Read More: मनरेगा खत्म कर मोदी सरकार ने ग्रामीणों से छीनी रोजगार की गारंटी: कांग्रेस
राज्य कर्मियों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर कार्य माहौल देने के साथ-साथ उन्हें और उनके परिवारों को सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बैंकों के सहयोग से सैलरी पैकेज जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।
दुर्घटना बीमा समेत कई लाभ
प्रस्तावित गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत जिन
- राज्य कर्मियों,
- सेवानिवृत्त कर्मियों और
- अनुबंध कर्मियों
का सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में होगा, उन्हें दुर्घटना बीमा समेत विभिन्न विशेष बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
23 दिसंबर को होगा एमओयू
विदित हो कि झारखंड सरकार और Bank of India के बीच 23 दिसंबर 2025 को इस गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर औपचारिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद यह योजना राज्य में लागू की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









