BCCI News: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक (National Sports Governance Bill) पेश किया जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अब बीसीसीआई सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) को इस विधेयक के प्रावधानों का पालन करना होगा।
सूत्र ने कहा, “सभी राष्ट्रीय महासंघों की तरह, बीसीसीआई को भी इस विधेयक के अधिनियम बन जाने के बाद देश के कानून का पालन करना होगा। क्रिकेट अब 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का हिस्सा है, ऐसे में बीसीसीआई पहले से ही ओलंपिक मूवमेंट का हिस्सा बन चुका है।”
Read More: झारखंड में महिलाओं के लिए नई योजना की तैयारी, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा!
क्या है राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक?
इस विधेयक का उद्देश्य देश में खेल संगठनों के लिए एक मजबूत और पारदर्शी ढांचा तैयार करना है। यह विधेयक खेल महासंघों में समय पर चुनाव, प्रशासनिक जवाबदेही और खिलाड़ियों के कल्याण को सुनिश्चित करेगा।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “यह विधेयक खेल संगठनों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाएगा और खेलों के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता के उचित उपयोग को सुनिश्चित करेगा।”
Read More: WhatsApp की पुरानी ऐप होगी बंद, अब मिलेगा Web वर्जन
नियामक बोर्ड का गठन होगा
विधेयक के तहत एक नया नियामक बोर्ड बनाया जाएगा, जिसे NSFs को मान्यता देने और उन्हें फंडिंग प्रदान करने का अधिकार होगा। यह बोर्ड यह भी देखेगा कि सभी महासंघ प्रशासनिक, वित्तीय और नैतिक मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
BCCI के लिए क्यों है अहम?
अब तक BCCI खुद को राष्ट्रीय खेल संहिता से बाहर मानता रहा है। लेकिन क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने और विधेयक के लागू होने के बाद उसे भी अन्य खेल महासंघों की तरह जवाबदेह होना पड़ेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








