Tuesday, April 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

अमेरिका में ‘ट्रंप के टैरिफ’ की घोषणा से पहले बाजार में भूचाल, मूडीज ने कहा-जीडीपी में आएगी गिरावट

April 2, 2025
in दुनिया
A A
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित टैरिफ कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले ही लागू होने जा रहे हैं। पूर्व की घोषणा के अनुसार दो अप्रैल देररात या अगले दिन की सुबह अमेरिका शुल्क लागू कर देगा। इस टैरिफ से बाजार में डर का माहौल है।

सीएनएन की खबर में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। खबर में कहा गया कि टैरिफ कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले ही प्रभावी हो जाएंगे। ट्रंप प्रशासन की ‘मुक्ति दिवस’ ​​व्यापार नीति की घोषणा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक आक्रामक कहा जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ट्रंप आज अपनी व्यापार नीति से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। अगले दिन शाम चार बजे रोज गार्डन में टैरिफ की घोषणा की जाएगी। घोषणा के साथ यह प्रभावी हो जाएंगे।

उधर, निवेशकों, अर्थशास्त्रियों और प्रमुख कंपनियों के सीईओ को आशंका है कि आयात करों से लाभ की बजाय नुकसान होगा। ट्रंप ने सोमवार देररात संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने व्यापक नए टैरिफ की योजना पर सहमति बना ली है। बताया जा रहा कि वह 20 प्रतिशत अधिक के ट्रैफिक की घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप के सलाहकारों ने सार्वजनिक रूप से टैरिफ एजेंडे का समर्थन किया है।

Related Post

US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत

US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत

April 25, 2026
US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

April 21, 2026
Iran-US Conflict: Strait of Hormuz Blocked Again; Trump's Stern Warning and the Looming Threat of War

Iran-US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, ट्रम्प की सख्त चेतावनी और युद्ध की आहट

April 18, 2026
US Iran War: यूरेनियम दो वरना बमबारी झेलने को तैयार रहो, ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम

US Iran War: यूरेनियम दो वरना बमबारी झेलने को तैयार रहो, ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम

April 18, 2026

मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने कहा कि अगर टैरिफ 20 प्रतिशत से अधिक का हुआ तो यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे खराब स्थिति होगी। मूडीज के अनुसार, इस व्यापार युद्ध में 5.5 मिलियन नौकरियां खत्म हो जाएंगी। बेरोजगारी दर सात प्रतिशत तक बढ़ जाएगी और अमेरिकी जीडीपी में 1.7 फीसद की गिरावट आएगी। जांडी ने कहा कि ट्रंप इस तरह के नुकसान से बचने के लिए उपायों की भी घोषणा कर सकते हैं। टैक्स फाउंडेशन में संघीय कर नीति की उपाध्यक्ष एरिका यॉर्क ने कहा कि ट्रंप का यह अभूतपूर्व और क्रांतिकारी कदम होगा। संघीय व्यापार डेटा के अनुसार, आयातित वस्तुओं पर लगभग 3.3 ट्रिलियन डॉलर का टैरिफ लगाया जाएगा। टैक्स फाउंडेशन के अनुसार, व्हाइट हाउस में अपने पूर्व के चार वर्षों के दौरान ट्रंप ने लगभग 380 बिलियन डॉलर के आयात पर टैरिफ लगाया था। इस बार यह टैरिफ तब की तुलना में लगभग 10 गुना बड़ा होगा। पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैककिनले ने 1890 के दशक में आयात पर करों को लगभग 50 फीसदी तक बढ़ा दिया था। इस साल जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने चीन पर टैरिफ में 20, कनाडा और मैक्सिको पर 25 और स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ा चुके हैं। ट्रंप ने अब तक मेन स्ट्रीट और वॉल स्ट्रीट की चिंता की परवाह नहीं की है।

बी. रिले वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य बाजार रणनीतिकार आर्ट होगन ने कहा कि लोगों के लिए महंगाई की उच्च दरों की उम्मीद करना स्वाभाविक है, क्योंकि हमने मैककिनले के बाद से इस तरह का व्यापार युद्ध नहीं देखा है। मुक्ति दिवस से पहले अमेरिकी शेयरों में तेजी से गिरावट आई है। निवेशक व्यापार नीति से भ्रमित हैं। अमेरिप्राइज के मुख्य बाजार रणनीतिकार एंथनी सैग्लिम्बेन का मानना है कि संभावित टैरिफ से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। वॉल स्ट्रीट की चिंता बढ़ रही है कि ट्रंप की व्यापार नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी।

Related Posts

US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
दुनिया

US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत

April 25, 2026
US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी
दुनिया

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

April 21, 2026
Iran-US Conflict: Strait of Hormuz Blocked Again; Trump's Stern Warning and the Looming Threat of War
Breaking News

Iran-US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, ट्रम्प की सख्त चेतावनी और युद्ध की आहट

April 18, 2026
Next Post

एटीसी एनर्जीज ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कम भाव पर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर

विकिपीडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश

April 27, 2026

CM Hemant Soren का बड़ा फैसला-झारखंड की वर्किंग वुमन के लिए बनेगा खास डेटाबेस, सुविधाओं में होगा इजाफा

Jharkhand News: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की चेतावनी-बंद करो स्कूलों की लूट, वरना सड़क पर उतरेगी जनता

Jharkhand Politics: जनगणना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही BJP-रमा खलखो का पलटवार

Ranchi News: राजधानी में सुरक्षित नहीं आदिवासी-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

जगुआर कैंपस में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय-CM Hemant Soren ने दिये अहम निर्देश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra