भतीजे को बचाने पानी में उतरे चाचा, दोनों की डूबने से मौत
जानकारी के अनुसार, प्रजीत कुमार पांडेय मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने भतीजे आयुष और उसके तीन दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल पहुंचे थे। वहां आयुष का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आयुष पानी के पास फोटो लेने गया। अचानक उसके डूबने की आवाज सुनाई दी। भतीजे को मुश्किल में देख प्रजीत कुमार पांडेय उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज था। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। विश्वनाथ बाउरी, मुकेश महतो, लालू महतो, बाबली बाउरी और सुबोध महतो ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
भटिंडा फॉल में लगातार हो रहे हादसों के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉल क्षेत्र में पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और स्थायी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल के दिनों में भटिंडा फॉल में कई हादसे हो चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1 अगस्त को प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना ने एक बार फिर भटिंडा फॉल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









