Big Breaking: उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है। यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर अचानक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहें हैं।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Big Breaking: पंजाब के जगरांव से से आए थे पर्यटक
मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक पंजाब के जगरांव से घूमने आए थे। घटना के बाद रेस्क्यू टीम राहत कार्यों में जुट गई है।
Read More- Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंजाब के जगरांव से पर्यटकों से भरी वोट में लोग वोटिंग कर रहे थे। वोटिंग के दौरान तेज हवा के कारण स्टीमर नदी के बीच डगमगाने लगा। इसी दौरान उसकी रफ्तार बढ़ गई और वह पीपा पुल से टकराकर पलट गयी। मौसम विभाग के अनुसार, हादसे के समय करीब 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।
Read More- Big Breaking : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, आवास से मिला था 500 के नोटों के बंडल
Big Breaking: 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
घटना के बाद SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी राहत कार्य में जुटे हैं। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोगों की तलाश में टीमें जुट गई है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









