बड़ी खबर: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है।
सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान संजीव अरोड़ा चंडीगढ़ स्थित अपनी सरकारी कोठी में मौजूद थे। वहीं, उनकी गिरफ्तारी की भी चर्चा तेज है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बड़ी खबर: चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ कार्रवाई
ED की टीम ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ कार्रवाई की। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर भारी सुरक्षा के बीच रेड की गई। CRPF जवानों की तैनाती के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
Read More- इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल
बड़ी खबर: एक महीने में दूसरी ED कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, ED ने हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस समेत चार ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह इस साल संजीव अरोड़ा पर तीसरी और एक महीने में दूसरी ED कार्रवाई है।
Read More- जमशेदपुर में स्कूल परिसर से युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि ED का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और पार्टी तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












