Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। घर में कहीं दोस्ती टूट रही है, तो कहीं पुराने दुश्मनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच शो की नई कैप्टेंसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क रद्द होने के बाद भी उदिति सिंह को घर की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि, इस खबर पर मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान क्या हुआ?
‘बिग बॉस 20’ में इस बार कैप्टेंसी के लिए एक दिलचस्प टास्क देखने को मिलने वाला है। शो से जुड़ी अंदरूनी खबरें साझा करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, इस टास्क में कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें एक दीवार पर लगाई गई हैं।
टास्क के नियमों के अनुसार, ट्रम्पेट की आवाज सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स को एक बॉक्स में इकट्ठा होना होगा। इसके बाद गोली चलने की आवाज आने पर उन्हें सामने बने सर्कल में पहुंचना होगा। जो कंटेस्टेंट सबसे पहले सर्कल में पहुंचेगा, उसे दीवार पर लगी किसी एक कंटेस्टेंट की तस्वीर हटाने का मौका मिलेगा। इस टास्क में जिस कंटेस्टेंट की तस्वीर आखिर तक दीवार पर बनी रहती, उसे घर का नया कैप्टन बनाया जाना था। लेकिन टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे खेल का रुख बदल दिया।
लव गिल के रूल ब्रेक करने से बिगड़ा खेल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल पर नियम तोड़ने का आरोप लगा। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद घर में बहस और गहमागहमी का माहौल बन गया। कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क कैंसिल करने का फैसला लिया। इसके बाद उदिति सिंह को घर का नया कैप्टन घोषित किए जाने की खबर सामने आई है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और कैप्टेंसी को लेकर अभी मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को इसकी पूरी जानकारी आगामी एपिसोड में मिल सकती है।
उदिति सिंह बनीं Bigg Boss 20 की नई कैप्टन?
अगर सामने आ रही रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो उदिति सिंह एक बार फिर घर की कप्तानी संभालती नजर आ सकती हैं। टास्क रद्द होने के बाद उन्हें कैप्टन बनाए जाने की खबर ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन बनने के बाद उदिति सिंह घर के बाकी सदस्यों के साथ किस तरह तालमेल बैठाती हैं और उनकी कप्तानी में घर का माहौल कैसा रहता है।
Bigg Boss 20: ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
कैप्टेंसी टास्क के अलावा शो के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर भी काफी हलचल देखने को मिली। रिपोर्ट के अनुसार, उदिति सिंह को छोड़कर घर के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की जद में आ गए हैं।
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की सूची में ये नाम शामिल हैं:
- स्काउट ओपी
- लव गिल
- गुल्लू
- अरिश्फा खान
- आम्रपाली दुबे
- कनिका मान
- काजी तौकीर
- यंग डीएसए
- माही विज
- मनीष गोयल
अब दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं। देखना होगा कि इन कंटेस्टेंट्स में से किसे घर से बाहर होना पड़ता है और क्या कैप्टेंसी को लेकर सामने आई खबर पर मेकर्स की मुहर लगती है।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









