रविवार, सितम्बर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Bigg Boss 20: ‘अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो…’, रीति तिवारी पर सलमान का बड़ा सवाल

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी के टास्क में इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराज नजर आए। आसिफ से.......

सितम्बर 27, 2026
in मनोरंजन Entertainment
A A
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सलमान खान रीति तिवारी और आसिफ को फटकारते हुए

वीकेंड का वार में रीति तिवारी और आसिफ से सवाल करते सलमान खान

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस हफ्ते हुए विवादों का असर अब वीकेंड का वार में दिखाई देने वाला है। सामने आए प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी और उनकी टीम के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आसिफ को भी वह उनके रवैये को लेकर सवाल करते दिखे।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • बिहार की मिट्टी का जादू या सिद्धार्थ का स्टारडम? The Vvaan की ओपनिंग ने चौंकाया
  • Bigg Boss 20 Eviction पर बड़ा अपडेट! शो में इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म
  • Bigg Boss 20: ‘आप अपनी बेटी को देखो...’ काजी का फूटा गुस्सा, रीति से भिड़े तो मचा बवाल

Toggle
  • रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान
    • ‘आप लोग इन्हें चढ़ा रहे थे’
      • आसिफ से भी सलमान ने किया सवाल
        • टास्क में भाषा को लेकर हुआ था विवाद

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार और टास्क के दौरान हुए विवादों ने माहौल को काफी गरमा दिया है। ऐसे में अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है, जहां सलमान खान पूरे हफ्ते की घटनाओं पर कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करते हैं।

रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान

वीकेंड का वार के सामने आए प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी के व्यवहार को लेकर नाराज नजर आए। उन्होंने टास्क के दौरान इस्तेमाल किए गए शब्दों पर सवाल उठाया और कहा कि किसी को डिस करने के नाम पर अपनी सीमाएं नहीं भूलनी चाहिए। दरअसल, घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की आलोचना और डिस करने का मौका दिया गया था। इसी दौरान रीति तिवारी की तरफ से की गई टिप्पणियों और भाषा को लेकर अब सलमान खान ने सवाल उठाए हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

सलमान ने रीति के साथ-साथ उनकी टीम के सदस्यों से भी पूछा कि जब उन्हें लगा कि बात हद से आगे बढ़ रही है, तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। होस्ट ने यह भी सवाल किया कि क्या टीम के बाकी सदस्यों को उस वक्त एहसास नहीं हुआ कि मामला जरूरत से ज्यादा आगे जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

‘आप लोग इन्हें चढ़ा रहे थे’

प्रोमो में सलमान खान यंग की टीम के सदस्यों से भी बात करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि टीम के लोग रीति को लगातार बढ़ावा दे रहे थे और इसी वजह से वह और आगे बढ़ती चली गईं।

सलमान ने कंटेस्टेंट्स को यह समझाने की कोशिश की कि किसी टास्क में जीतने के लिए आक्रामक होना अलग बात है, लेकिन व्यक्तिगत सीमाओं को पार करना अलग मुद्दा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

आसिफ से भी सलमान ने किया सवाल

रीति तिवारी के बाद सलमान खान ने आसिफ को भी सवालों के घेरे में लिया। प्रोमो में वह आसिफ से कहते नजर आए, ‘कहां गई थी आपकी अकल अब आसिफ?’

सलमान ने घरवालों से एक सीधा सवाल भी किया कि अगर इसी तरह की बात उनकी बहन के साथ की जाती, तो क्या वे तब भी इसे सिर्फ एक टास्क का हिस्सा मानकर चुप रहते?

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

टास्क में भाषा को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि बुधवार को बिग बॉस के घर में हुए टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को डिस करना था। इसी दौरान रीति तिवारी ने रैप के जरिए दूसरे कंटेस्टेंट्स पर टिप्पणी की थी। इस दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर विवाद खड़ा हुआ।

अब वीकेंड का वार के प्रोमो ने यह संकेत दे दिया है कि सलमान खान इस पूरे मामले पर कंटेस्टेंट्स से जवाब मांगते नजर आएंगे। हालांकि, पूरे मामले पर सलमान की प्रतिक्रिया और घरवालों का जवाब शनिवार के एपिसोड में ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction पर बड़ा अपडेट! शो में इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

The Vvaan Box Office Day 1 Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia
मनोरंजन Entertainment

बिहार की मिट्टी का जादू या सिद्धार्थ का स्टारडम? The Vvaan की ओपनिंग ने चौंकाया

सितम्बर 27, 2026
Bigg Boss 20 Eviction ईशा रिखी और यंग डीएसए
मनोरंजन Entertainment

Bigg Boss 20 Eviction पर बड़ा अपडेट! शो में इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

सितम्बर 27, 2026
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद
मनोरंजन Entertainment

Bigg Boss 20: ‘आप अपनी बेटी को देखो…’ काजी का फूटा गुस्सा, रीति से भिड़े तो मचा बवाल

सितम्बर 25, 2026
Next Post
दो महीने की बेटी छोड़ गया सौरभ, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

दो महीने की बेटी छोड़ गया सौरभ, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Child goes missing from Ranchi station... Mystery solved after 72 hours! Police operation spans from Dhanbad to Sahibganj.

Ranchi स्टेशन से बच्चा गायब… 72 घंटे बाद खुला राज! धनबाद से साहिबगंज तक पुलिस का ऑपरेशन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

The Vvaan Box Office Day 1 Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia

बिहार की मिट्टी का जादू या सिद्धार्थ का स्टारडम? The Vvaan की ओपनिंग ने चौंकाया

सितम्बर 27, 2026

रांची के तिरिल CRPF कैंप में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मोनू साव का हार्ट अटैक से निधन, मोहिसिला पहुंचा पार्थिव शरीर

Ranchi स्टेशन से बच्चा गायब… 72 घंटे बाद खुला राज! धनबाद से साहिबगंज तक पुलिस का ऑपरेशन

दो महीने की बेटी छोड़ गया सौरभ, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Bigg Boss 20: ‘अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो…’, रीति तिवारी पर सलमान का बड़ा सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra