Giridih: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में पोस्को एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निचितपुर निवासी विनोद यादव के 21 वर्षीय पुत्र सचिन यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बिराजपुर चौक के पास से बिरनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और स्वास्थ्य जांच पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रखंड की एक मैट्रिक छात्रा ने आरोपी पर छेड़छाड़, जबरन दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर बिरनी थाना में पोस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











