Breaking News: JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है। अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुषमा तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। JSSC-CGL से जुड़े केस में दोनों की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।
Breaking News: JPSC परीक्षा मामले में CID ने रिमांड पर लिया
बताते चलें कि JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में CID ने अगस्त में अक्षय और सुषमा को JSSC-CGL मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला कांड संख्या 1/2025 से जुड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद CID ने उनसे पूछताछ भी की थी।
अब दोनों को JPSC परीक्षा से जुड़े CID के कांड संख्या 16/2026 में भी रिमांड पर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों इस मामले में भी आरोपी बनाए गए हैं।
Breaking News: JSSC-CGL मामले में आरोपी है अभय तिवारी
वहीं, इस पूरे मामले में प्रमुख आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी को CID ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर उसे JSSC-CGL मामले में भी आरोपी बनाया गया है।
JPSC और JSSC-CGL से जुड़े मामलों की जांच CID की SIT कर रही है। जांच के दौरान लगातार गिरफ्तारियां और पूछताछ का दौर जारी है। मामले में सामने आ रहे आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए होनी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








