Breaking News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इंस्सपेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम रांची ले आई।
एसीबी के द्वारा बताया गया कि एक ट्रक मालिक ने एसीबी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर सब इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की है। ट्रक मालिक रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहता था।
Breaking News: लगातार फोन कर उन्हें थाना बुलाते थे
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभियुक्त श्याम नंदन पासवान लगातार फोन कर उन्हें थाना बुलाते रहे और पैसे की मांग करते रहे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई जिसके बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








