Breaking News: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ा उलटफेर करते हुए चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है। एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को इस बार एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। हालांकि अभी फाइनल काउंटिंग बाकी है।
Breaking News: दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय लड़ते हुए जीत हासिल की
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के 18 वें राउंड की गिनती के बाद ABVP के यश डबास का अध्यक्ष पद पर जीत तय मानी जा रही है। वहीं ABVP के सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को जीत मिली है। इनमें सबसे बड़ी जीत उपाध्यक्ष पद पर मिली है जहां दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय लड़ते हुए जीत हासिल की है।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
Breaking News: 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान हुआ था
डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान हुआ था। इस दौरान 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,51,519 पात्र छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।
Read More- कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
जीत के बाद दीपांशु शौकीन ने कहा कि वह छात्रों की आवाज बनेंगे और जिन मुद्दों को हल करने का वादा किया है, उन पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि Gen Z बदलाव लाने वाला है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








