रांची, झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें रिनपास शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्योता सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 सितंबर 2025 को कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) में होगा।
रिनपास का 100 साल का गौरवशाली सफर
रिनपास ने पिछले 100 वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश और राज्य के लाखों मरीजों को नई जिंदगी दी है। शताब्दी समारोह इस संस्थान के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान देने जा रहा है।
डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा कदम
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस समारोह के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोगियों के उपचार पर नए आयाम स्थापित होंगे। यह कार्यक्रम झारखंड के लोगों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।
देश-विदेश से जुटेंगे विशेषज्ञ
इस अवसर पर देश-विदेश से नामचीन डॉक्टर और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ रांची पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग और रिनपास प्रबंधन में खासा उत्साह है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








