Breaking News: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। यहां उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे चार लोगों के साथ पहले मारपीट हुई और इसके बाद गोली चला दी गई। घटना में चारों के घायल होने की जानकारी है।
घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं, जिन्हें जेएमएम नेता और जमीन कारोबारी बताया गया है। अन्य घायलों की पहचान कृष्णा चौबे, एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया।
Breaking News: विवाद के बाद मारपीट, फिर चली गोली
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, चारों लोग बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन से चार युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसके बाद युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Breaking News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।
घायलों में डोमिनिक सैमसन आदित्यपुर, एमडी रिजवान आजादनगर तथा कृष्णा चौबे और एमडी दिलशाद कपाली क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस घायलों की पृष्ठभूमि और घटना के पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









