Breaking News : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की खबर के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। सीएम हेमंत सोरेन ने मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन समेत संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया है।
Read More-सलमान खान का बयान बना बवाल! पाकिस्तान ने कर दिया ‘आतंकवादी’ घोषित, जाने क्या है पूरा मामला
पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान
सीएम के आदेश मिलने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही सीएम ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। सीएम ने साथ ही संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज राज्य सरकार द्वारा कराने का आदेश दिया है।
Read More-48 मौतों के बाद थमी जंग, ट्रम्प ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया शांति समझौता
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को संज्ञान लेने का दिया निर्देश
इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
उन्होंने एक शब्द में कहा कि स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को संज्ञान लेने का भी निर्देश दिया है।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस












