Breaking News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर बढ़त मजबूत करने पर है।
रांची के स्टेडियम में मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। करीब 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले मैदान में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे हैं। बिहार से आए कुछ दर्शक वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से निराश दिखे।
ईशान किशन के निशाने पर खास रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 49 छक्के लगा चुके हैं। एक और छक्का लगाते ही वह इस साल 50 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। ईशान ने इस साल 30 मैचों में 1,042 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.06 और सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।
भारत का पलड़ा भारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 21 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह भारत के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने इस साल 23 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। रांची में भारतीय टीम की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








