Jharkhand: झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत में अब सुधार है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
गौरतलब है कि उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समय रहते इलाज मिलने से अब उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा मंत्री सुधिव्य सोनू खिजरी विधायक राजेश कच्छप और विधायक कुनाल षाड़ंगी भी अस्पताल पहुंचकर मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।
डॉक्टरों की टीम ने फिलहाल उन्हें विश्राम की सलाह दी है। परिजनों और समर्थकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।













