Breaking News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के 11 नेता याचिकाकर्ता हैं। याचिका में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है।
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला
इससे पहले INDIA ब्लॉक के नेताओं ने दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्च में विपक्षी नेता पैदल, बस और अन्य वाहनों से शामिल हुए। विपक्ष का दावा है कि किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस तरह का मार्च पहली बार निकाला गया।
मार्च से पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विपक्ष के मार्च की तुलना शिवजी की बारात से करते हुए कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।
लोकतंत्र की रक्षा राजनीति से ऊपर है-शशि थरूर
इससे पहले रविवार को विपक्षी सांसदों ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। हालांकि, उनके मिलने से इनकार करने के बाद याचिका दाखिल करने को कहा गया था।
मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा राजनीति से ऊपर है। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से उनके मतदान का अधिकार छीना गया है।
अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आगे की कार्यवाही का इंतजार है। SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों और चुनाव आयोग के पक्ष पर न्यायिक प्रक्रिया के दौरान स्थिति स्पष्ट होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









