Breaking News: राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इंदिरा पैलेस के समीप HDFC बैंक की इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित शिव प्रोटेक्शन के ऑफिस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और आसपास धुआं फैल गया।
Breaking News: दमकल विभाग की टीम तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया।
आग की चपेट में आने से शिव प्रोटेक्शन के ऑफिस में भारी नुकसान होने की जानकारी है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का अभी आकलन नहीं हो पाया है।
Breaking News: आग लगने के स्पष्ट कारणों की जानकारी सामने नहीं आई
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग की ओर से घटना के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
बताते चलें कि हिनू रांची का व्यस्त इलाका है और यहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बैंक व अन्य कार्यालय भी संचालित होते हैं। ऐसे में आग लगने की घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की आवाजाही और गतिविधियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











