Koderma: धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब बरकाकाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी से अचानक तेज धुआं उठने लगा। ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी और उसके खुलने का समय दोपहर 3:15 बजे निर्धारित था।
दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 53373 के आखिरी डिब्बे में अचानक धुआं उठने के साथ शोर शुरू हो गया। इसके बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई यात्री अपना सामान लेकर बोगी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए।
Read More- कोडरमा में नाबालिगों से मारपीट मामले में पुलिसिया कार्रवाई, 150 अज्ञात ग्रामीणों पर केस
सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ प्रभारी और जवान तथा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ ही देर में दमकल की टीम भी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
घटना के वक्त बोगी में 25 से 30 यात्री सवार थे
बताया गया कि जिस बोगी में आग लगी, उसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।
Read More- कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा! खंभे से बांधा-पुलिस ने छुड़ाया
आग लगने के कारणों की जांच आरपीएफ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग बोगी के शौचालय से शुरू हुई। ऐसे में शौचालय में धूम्रपान किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








