Ranchi के गाड़ीगांव इलाके में मंगलवार को नाले से संदिग्ध हालत में एक शव जैसी वस्तु मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाले में शव जैसी चीज दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया गया।
हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि वह इंसानी शव है या किसी जानवर का अवशेष। बताया जा रहा है कि वस्तु काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिली है, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












