Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के अरविंद मिल के पास गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो गई है। बताया जा रहा है अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया, फिलहाल घटना स्थल से पुलिस के द्वारा तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मौके पर काफी संख्य में स्थानीय लोग जुटे हुए है।
मोटरसाइकिल उड़े परखच्चे, तीन की मौत
बता दें कि यह घटना करीब 8:30 की है, बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वाहन मौके से फरार हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
इधर घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। फिलहाल तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह घटना को अंजाम किसके द्वारा किया गया। नामकुम थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। साथ ही वाहन के नंबर प्लेट की जांच कर वहां मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है।
राजधानी में बढ़ रहा रैश ड्राइविंग का मामला
बता दें कि राजधानी में रात के अंधेरे में रैश ड्राइविंग का मामला हर दिन सामने आता है। चाहे बात मोरहाबादी, ध्रुवा, नामकुम या अन्य जगहों की। रात के अंधियारे में चार पहिया चालक खुद को यम दूत समाज कर गड़िया चलते है। ना तो इन्हें खुद की परवाह होती है और न ही सड़क पर चले वाले राहगीरो की। तो जरूरी है रात में पुलिस की गस्ति बधाई जय और मौके पर उचित कार्रवाई हो। नहीं तो सड़कों पर यह मौत का तांडव लगातार जारी रहेगा।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।










