Ranchi: सीआईडी की छापेमारी के एक दिन बाद रिम्स से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आज यानि गुरुवार को रिम्स के निर्देशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि रिम्स निर्देशक ने अपने इस्तीफा के पीछे कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन इसे बीते दिनों सीआईडी की कार्रवाई से जोड़ी जा रही है।
आपको बता दें कि सीआईडी की दो टीम ने बुधवार को रिम्स परिसर पहुंच कर देर शाम तक जांच की थी। इस दरम्यान सीआईडी की दो टीम ने देता सेंटर, दिन कार्यालय और प्रशासनिक विभाग में जांच की थी, जिसके बाद निर्देशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक ने पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद साइड ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिया था। फिलहाल रिम्स के निर्देशक अपने चैम्बर में बैठे हुए हैं और उनके नीचे आने का इंतजार किया जा रहा है।
2025 से जुड़ है पूरा मामला
सीआईडी की जांच साल 2025 से जुड़ा हुआ है, जिसमें MBBS और BDS में कथित अनियमित पाया गया है। जो जानकारी सीआईडी के पास थी, उसके अनुसार छात्रों ने जाति और दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला लिया था। जांच एजेंसियां इसी बात का पता लगाने में जुट गई है। ऐसा इस लिया हुआ क्यों कि कई छात्रों के जाति प्रमाण पत्र और छात्र के दिव्यागता को लेकर सवाल उठाए गए।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









