Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे किशन सिंह के अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मामले की सूचना रांची एसएसपी राकेश रंजन को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल युवक की तलाश शुरू की।
बताया जा रहा है कि घटना हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना इलाके में हुई। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से किशन सिंह को अपने कब्जे में लिया और वहां से अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में उसकी तलाश शुरू की।
ओरमांझी में मिला युवक
पुलिस की जांच के दौरान किशन सिंह के ओरमांझी इलाके में होने की जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस और ओरमांझी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए युवक को ओरमांझी से बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, किशन सिंह को घायल अवस्था में बरामद किया गया है। आरोप है कि अपहरण के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद सामान भी ले लिया गया।
प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
घटना को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे और अपहरण के पीछे क्या वजह थी।
घटना के बाद हरमू रोड और गाड़ीखाना इलाके में भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











