Dumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नग्न अवस्था में मिला है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति देखकर मौत करीब 10 से 15 दिन पहले होने की आशंका है।
शव से कुछ दूरी पर सलवार-सूट भी पड़ा मिला
स्थानीय लोगों को जंगल के आसपास से गुजरने के दौरान दुर्गंध महसूस हुई। तलाश करने पर झाड़ियों के बीच महिला का शव दिखाई दिया। शव से कुछ दूरी पर सलवार-सूट भी पड़ा मिला। शव काफी खराब हालत में है।
महिला का शव पूरी तरह गल चुका है
जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला के साथ कोई आपराधिक घटना हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण या हत्या की पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह गल चुका है। फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी।
शव की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के थानों को शव की तस्वीर भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, यह संभावना भी जांची जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंका गया हो।
फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












