जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में शामिल हाशिम मूसा के मारे जाने की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यूसमर्ग के पालमैदान इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को उसका शव मिला। चिनार कॉर्प्स ने भी हाशिम मूसा के मारे जाने की पुष्टि की है।
खुफिया सूचना पर शुरू हुआ था ऑपरेशन
सुरक्षाबलों को यूसमर्ग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर इलाके में ‘ऑपरेशन कोराग’ शुरू किया गया। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
सुरक्षाबलों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें हाशिम मूसा मारा गया।
Korag encounter in J&K | Body of Pak-based Lashkar-e-Taiba terrorist, identified as Mohammad Asif alias Hashim Musa, who was wanted in the Pahalgam terror attack, recovered along with war-like stores
Following the 22nd April Pahalgam terror attack, J&K Police had released a… https://t.co/q39FcEr1Pq pic.twitter.com/tm10s2YAeV
— ANI (@ANI) September 30, 2026
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी जारी है। आसपास के इलाकों में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी और हथियारों या दूसरे सामान की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कौन था हाशिम मूसा?
मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी था। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसका स्केच जारी किया था।
इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। हमले के बाद पुलिस ने पाकिस्तान के नागरिकों और लश्कर से जुड़े आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा के बारे में जानकारी देने पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, हाशिम मूसा पाकिस्तान की स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) में पैरा-कमांडो के तौर पर भी काम कर चुका था।
पहलगाम हमले की जांच में भी सामने आया था नाम
पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को भी मामले में आरोपी बनाया था।
NIA की 1,597 पन्नों की चार्जशीट में हमले की साजिश, उसकी तैयारी और उसे अंजाम देने में पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क की भूमिका का विवरण दिया गया था। पाकिस्तानी हैंडलर और आतंकी सजिद जट्ट को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
सर्च ऑपरेशन अभी जारी
हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान बंद नहीं किया है। अब आसपास के क्षेत्रों में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी और हथियारों समेत अन्य सामग्री की बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











