Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

सरना धर्म कोड की घोषणा के बगैर झारखंड में नहीं होने देंगे जातीय जनगणना- शिल्पी नेहा तिर्की

May 18, 2025
in झारखंड, रांची
A A
Shilpi Neha Tirkey

Shilpi Neha Tirkey

Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जबतक सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं कर देती, तब तक झारखंड में जातीय जनगणना नहीं होने दिया जाएगा. धर्म तय करने की आजादी संविधान में निहित है. ये हमारा मौलिक अधिकार है. ये बात राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही है. रांची जिला के लापुंग प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर मुंडा टोली में चौथा झंडा स्थापना दिवस सह सरना प्रार्थना सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि झंडा बदलना हमारी परम्परा और संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है. सरना स्थल का जीर्णोद्धार हो चुका है और वायदे के अनुरूप यहां शेड का निर्माण भी जरूर होगा. ये स्थल सामूहिकता और एकजुटता का प्रतीक है. देश में जातीय जनगणना की घोषणा केंद्र सरकार ने की है. संविधान हम सबको धर्म चुनने की आजादी देता है. ये हमारा मौलिक अधिकार है. जब तक केंद्र सरकार के द्वारा सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं कर दी जाती है, तबतक झारखंड में जातीय जनगणना नहीं होने दिया जाएगा. हमें जातीय जनगणना में अलग से एक कॉलम चाहिए. 26 मई को सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन का घेराव कार्यक्रम है. अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सरना धर्म कोड की मांग को लेकर कार्यक्रम होगा.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत लुकस कैथोलिक चर्च कुरकुरिया लापुंग के प्रांगण में महिला सभा को संबोधित किया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बगैर विकसित समाज की परिकल्पना अधूरी है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता का झंडा बुलंद कर रहीं हैं. महिलाओं को समाज में अन्याय और शोषण का शिकार हो रही महिलाओं के खिलाफ लड़ना होगा. महिलाओं को भागीदारी हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में देखने को मिलती है, पर अब समय आ गया है महिलाओं को राजनीतिक दखल अंदाजी बढ़ाने की. महिलाओं के लिए ये समय अवसर को सफलता में बदलने का है.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मांडर प्रखंड के नवाटांड चर्च परिसर में बसिल तिग्गा के पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम में भी शामिल हुई. इस मौके पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु की सेवा में अपने संपूर्ण जीवन को समर्पित करना इतना आसान नहीं. मगर बसिल तिग्गा ने भविष्य की तमाम चुनौतियों को सहजता से स्वीकार किया है. आध्यात्म से जुड़ना और उसे आगे बढ़ाना परंपरा का हिस्सा है. परमेश्वर इन्हें हर कठिन मोड़ पर मजबूती से लड़ने की ताकत दे. इस विशेष मौके पर कोलकाता के धर्माध्यक्ष थॉमस डिसूजा, रांची धर्माध्यक्ष विनसेंट आइंद, फादर डेविड, फादर क्रिस्टोफर लकड़ा उपस्थित रहे.

Related Post

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

April 21, 2026
Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

April 21, 2026

Related Posts

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर
झारखंड

Next Post
aaj-ka-dainik-rashifal

आज का राशिफल: 19 मई 2025 – जानिए क्या कहता है आपका भाग्य!

share-market

भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, लेकिन मिडकैप में दिखी मजबूती

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra