National News: दिल्ली स्थित लालकिला में कल शाम हुए कार ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि, एक सफेद रंग की Hyundai i20 कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग से निकल रही है. आशंका जताई जा रही है कि, कार में आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर बैठा हुआ था.
बता दें, सोमवार शाम 6:52 में लालकिला के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NIA की टीमें मौके पर पहुंच कर मामले की छानभीन में जुट गई.
Read more- धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा देओल ने बताई सच्चाई
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, उमर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है. बता दें, यह वही मॉड्यूल है जिसके खिलाफ हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक एक संयुक्त अभियान चलाया था. इस अभियान में करीब 2900 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था.
इस कार्रवाई के तहत फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया था. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या दिल्ली धमाके का कोई संबंध इसी नेटवर्क से है.












