चाईबासा डबल मर्डर: पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में नशे में धुत देवर ने अपनी ही गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान नानिका बिरुवा और उनकी पुत्री शर्मीला बिरुवा के रूप में हुई है।
घरेलू विवाद में हत्या की आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त मृतका का पति दखल सिंह बिरुवा खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी रमाय बिरुवा अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुँचा। जिसके बाद किसी घरेलू बात को लेकर उसका भाभी से विवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
इसी दौरान आऱोपी रमाय ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी गर्भवती भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। माँ को बचाने आई 8 साल की मासूम शर्मीला को भी उसने मौत के घाट उतार दिया। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माँ-बेटी दोनों ने मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
भाई पर आरोपी ने जानलेवा हमला किया
जब घटना की सूचना मिलने पर मृतक का पति दखल सिंह घर पहुँचा, तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी तान दी। दखल सिंह ने समझदारी दिखाते हुए पत्थर उठाकर खुद की जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने बीच-बचाव करने आए एक ग्रामीण पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को जंल से धर दबोचा
घटना के बाद गाँव के मानकी (स्थानीय प्रमुख) ने तुरंत मंझारी थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाय बिरुवा को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में इस क्रूर हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और अत्यधिक नशा मुख्य कारण बनकर सामने आया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








