शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Chaibasa News: 15 लाख के इनामी नक्सली समेत तीन फरार उग्रवादियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली सालुका कायम समेत तीन फरार नक्सलियों के घरों पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आत्मसमर्पण नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Chaibasa News: Notices pasted on the homes of three absconding militants, including a Naxalite carrying a bounty of Rs 15 lakh.

Chaibasa News: Notices pasted on the homes of three absconding militants, including a Naxalite carrying a bounty of Rs 15 lakh.

Share on FacebookShare on Twitter

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए रविवार को तीन वांछित उग्रवादियों के घरों पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया। इनमें 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम का नाम भी शामिल है।

Table of Contents

Toggle
  • इन फरार नक्सलियों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार
  • सीएलए एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है मामला
  • गिरफ्तारी के लिए जारी है लगातार छापेमारी
  • आत्मसमर्पण करने पर मिलेगी सरकारी योजनाओं का लाभ

पुलिस के अनुसार, कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025 के प्राथमिक अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इन फरार नक्सलियों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

इश्तेहार चस्पा किए गए आरोपियों में पहला नाम सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम का है। वह साधु चरण कायम का पुत्र और सोनुवा थाना क्षेत्र के कूदाबुरु गांव का निवासी है। सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

इसके अलावा सुरेश दांगील के पुत्र रतन दांगील, निवासी टेंडरसई गांव तथा कुंदा सोय की पुत्री रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय, निवासी माइलीपी गांव के घरों पर भी इश्तेहार चिपकाया गया। तीनों आरोपी सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

सीएलए एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 21 जून 2025 को दर्ज कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025 में इन तीनों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। इनके खिलाफ सीएलए एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

न्यायालय के निर्देश पर आरोपियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है। यदि वे तय समय में सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के लिए जारी है लगातार छापेमारी

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इश्तेहार चस्पा करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को इन फरार नक्सलियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

आत्मसमर्पण करने पर मिलेगी सरकारी योजनाओं का लाभ

थाना प्रभारी ने नक्सलियों से भी अपील की कि वे सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा में लौटें। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वाले उग्रवादियों को सरकार की पुनर्वास योजनाओं के तहत निर्धारित सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Related Posts

Bharat Tex 2026: Jharkhand shines at Bharat Tex; Tussar silk and GI products gain a global platform.
झारखंड Jharkhand News

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स में झारखंड की धूम, तसर सिल्क और GI उत्पादों को मिला वैश्विक मंच

जुलाई 17, 2026
Glitz & Glam Exhibition becomes a source of inspiration for women entrepreneurs; inaugurated by Deepika Pandey Singh.
झारखंड Jharkhand News

महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनी Glitz & Glam Exhibition, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

जुलाई 17, 2026
Employee assaulted in broad daylight at Sakchi Market; accused arrested after video goes viral; traders demand enhanced security.
झारखंड Jharkhand News

Jamshedpur News: साकची बाजार में दिनदहाड़े कर्मचारी से मारपीट, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार; व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 17, 2026
Next Post
BJP should abandon the politics of lies and confusion and respond to public issues, Congress counters on Anita Devi incident and health system

भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति छोड़ जनता के मुद्दों पर जवाब दे, अनीता देवी कांड और स्वास्थ्य व्यवस्था पर Congress का पलटवार

Jharia News: The blood-soaked body of a young man was found in the passenger shed of the crematorium.

Jharia News: श्मशान घाट के यात्री शेड में मिला युवक का खून से लथपथ शव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला, बोले-जांच पूरी होने से पहले डॉक्टरों को दोषी ठहराना गलत

मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला, बोले-जांच पूरी होने से पहले डॉक्टरों को दोषी ठहराना गलत

जुलाई 17, 2026

पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स में झारखंड की धूम, तसर सिल्क और GI उत्पादों को मिला वैश्विक मंच

महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनी Glitz & Glam Exhibition, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

Jamshedpur News: साकची बाजार में दिनदहाड़े कर्मचारी से मारपीट, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार; व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

रथ यात्रा के दौरान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra