Ranchi Crime News: राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार अहले सुबह पॉश इलाका कहे जाने वाले हरमू में बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर महिला को निशाना बना लिया।
सूत्रों के अनुसार, दो बाइक सवार स्नैचरों ने पहले महिला की रेकी की और मौका पाते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस कर रही है आरोपियों की पहचान
घटना की शिकायत अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
हरमू में लगातार बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाएं
हरमू में हाल के दिनों में चेन छिनतई की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसी वजह से स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कर रही है, लेकिन घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा।
7 दिन पहले भी रांची में हुआ था स्नैचिंग का मामला
मोरहाबादी इलाके में भी सात दिन पहले इसी तरह की घटना सामने आई थी। रतन हाइट्स निवासी पम्मू कुमारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन छीन ली थी। पीड़िता ने बरियातू थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
रांची में अपराध के बढ़ते आंकड़े
झारखंड पुलिस के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ एक महीने में रांची में 729 आपराधिक मामले दर्ज हुए। इनमें 661 चोरी के केस शामिल हैं। वहीं पूरे राज्य में इसी अवधि में 5606 अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाएं भी शामिल हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








