Hazaribagh News: हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब लोग सरस्वती पूजा विसर्जन के लिए जा रहें थे। दरअसल, विसर्जन के दौरान केरेडारी प्रखंड के बेलतू इलाके में दो समुदायों के बीच गाना बजाने को लेकर विवाद शुरु हुआ और देखते देखते ही हिसंक झड़प में बदल गया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि, झड़प ने उग्र रुप ले लिया और दोनों और से पत्थरबाजी शुरु हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी माहौल बन गया।
Hazaribagh News: घटना में कई पुलिसकर्मी भी हुए घायल
बताया जा रहा है इस दौरान सैकड़ों लोग घायल हुए है। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक झड़प में आम लोगों के साथ साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मौके पर पहुंचे हजारीबाग पुलिस के अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्पष्ट किया कि, मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो गई।
सुरक्षा को लेकर SDPO समेत चार थाना प्रभारी मौके पर तैनात
Hazaribagh News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान भड़काऊ गाने बजाए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प का रुप ले लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं से पूरे मामले जांच की जाएगी और दोषियों को पकड़ कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे के इलाके में सुरक्षा को लेकर बड़कागांव के SDPO पवन कुमार समेत चार थाना प्रभारी मौके पर तैनात किए गए हैं। और इलाके में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है।












