Jharkhand: झारखंड-बिहार में छठ महापर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया गया लेकिन इसी बीच दोनों राज्यों से पर्व के दौरान एक परेशान करने वाली खबर भी सामने आई है। बता दें दोनों राज्यों में छठ पूजा के के दिन 100 से भी अधिक मौतें हुई है।
Read More: बारिश, ठंडी हवाएं और मोंथा का कहर… आखिर कब मिलेगी राहत?
झारखंड में 25 और बिहार में 83 मौतें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छठ के दौरान सोमवार और मंगलवार को जलाशयों में डूबने से झारखंड में जहां बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं बिहार में 83 लोगों की मौत की सूचना है।
गिरिडीह में सबसे अधिक हुई मौतें
झारखंड की बात करें तो गिरिडीह जिले में सर्वाधिक सात, हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4, जमशेदपुर के चांडिल में तीन, कोडरमा-देवघर में दो-दो और गढ़वा, चतरा और रांची में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।








