Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश

April 6, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में विधि-व्यवस्था की तैयारियों की उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुनियोजित तरीके से अफवाह या अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में रामनवमी महोत्सव आपसी प्रेम-सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इस पर फोकस रखें।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार और जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी उपस्थित रहे।

संवेदनशील चिन्हित जगहों पर विशेष चौकसी रखें

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रा और अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं, इसलिए यह समय काफी संवेदनशील हो जाता है। वैसे चिन्हित स्थान जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है। उन जगहों पर विशेष चौकसी रखी जाए। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को डीजे बजाने से संबंधित उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश की प्रति उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर क्या कार्रवाई किए जाने का नियम है, यह जानकारी अखाड़ा समितियों को दें ताकि नियम का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से नजर रखी जाए। शोभायात्रा का भौतिक सत्यापन अवश्य करें। शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर रखें. पुलिस प्रशासन की ओर से यह अपील किया जाए की किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नही बजाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस अथवा शोभायात्रा देखने के बाद घर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी महोत्सव के दौरान आयोजित शोभा यात्राओं पर बाइक रैली निकालने की नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। किसी भी हाल में बाइक रैली न निकले यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाइक रैली से आम जनमानस के साथ-साथ रैली आयोजकों पर असुरक्षा का खतरा बढ़ता है अतएव बाइक रैली पर मजबूती के साथ रोक लगाई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा या जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहे। किसी भी जगह अथवा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ती है या बिगड़ी हुई दिखती है तो उसकी सूचना पुलिस हैडक्वाटर तथा कंट्रोल रूम को शीघ्र दें।

पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिगड़ती स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कुछ देर तक म्यूजिक सिस्टम को बंद कराई जाए, ताकि हालात पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। कोई भी अप्रिय घटना न घटे, इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ पुलिस प्रशासन अपना कार्य करे।

परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों पर लम्बे समय तक शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाते हैं उन क्षेत्रों का इनपुट विभिन्न माध्यमों से निरंतर लेते रहें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रामनवमी महोत्सव की परंपराओं का विशेष ध्यान रखें, परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं।

परंपराओं से हटकर अगर किसी प्रकार के नए तरीके के जुलूस अथवा शोभायात्रा निकलती है ,जो विधि-व्यवस्था के संधारण में चुनौती बनती है वैसे आयोजनों पर अविलंब रोक लगाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक दूसरे समुदायों के बीच किसी भी हाल में कोई झड़प या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दहशतगर्तों पर सख्ती नजर रखी जाए।

राज्य के भीतर रामनवमी महोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा, अमन-चैन, प्रेम-सौहार्द बरकरार रहे यह सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और आम जनमानस तक सकारात्मक संदेश प्रेषित करने की व्यवस्था रखें।

Related Posts

Suvendu Adhikari
Breaking News

Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

May 8, 2026
पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात
Uncategorized

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

April 30, 2026
Jharkhand para teachers protest at Raj Bhavan Ranchi hunger strike 2026
Uncategorized

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

April 21, 2026
Next Post

भव्य शोभायात्रा में बेटियों ने कराया शक्ति का अहसास

मृतक प्रेम महतो के परिजनों को मिला 50 लाख का मुआवजा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

बिरनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, बलगो और कुम्हारपीटनी में चार घर जलकर राख

Jharkhand में अस्पतालों की बदहाली पर BJP-Congress आमने-सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज

कोडरमा में 36 घंटे के भीतर नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra