गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

नए लेबर कोड्स के विरोध में CITU ने किया प्रदर्शन, देशव्यापी आम हड़ताल की दी चेतावनी

भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (CITU) के आह्वान पर आज श्रम भवन, रांची के समक्ष विशाल धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया।

दिसम्बर 16, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
नए लेबर कोड्स के विरोध में CITU ने किया प्रदर्शन, देशव्यापी आम हड़ताल की दी चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand news: भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (CITU) के आह्वान पर आज श्रम भवन, रांची के समक्ष विशाल धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को अधिसूचित चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा था।

Table of Contents

Toggle
  • CITU नेताओं ने क्या कहा
  • चारों श्रम संहिताओं को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की गई
  • राज्य सरकार के समक्ष 13 सूत्रीय राज्य स्तरीय मांग की गई

CITU नेताओं ने क्या कहा

धरने को संबोधित करते हुए CITU नेताओं ने कहा कि 2019–20 में संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से पारित चारों लेबर कोड, श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार, निरीक्षण व्यवस्था और ट्रेड यूनियन अधिकारों से वंचित करने के लिए लाए गए हैं,  जिसके तहत तथाकथित इज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर , “श्रम बाजार” पूंजी के हाथ में एक सामाजिक एवं मानवीय उत्तरदायित्व विहीन संसाधन मात्र बनकर रह जाएगा । प्रदर्शन में बीएसएसआर यूनियन के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे, साथ ही हटिया मजदूर यूनियन, एनसीओईए, इंदल कगार यूनियन, आईआईसीएमयू, निर्माण कामगार यूनियन आदि के सदस्य भी मौजूद थे।

चारों श्रम संहिताओं को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की गई

प्रदर्शन के दौरान, वक्ताओं ने कहा , भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार, ‘श्रम’ एक समवर्ती विषय  है, इसलिए श्रमिकों के हित में श्रमिक-समर्थक भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में झारखंड सरकार को कोडों के नियमों को लागू करने पर रोक लगाना चाहिए। सीटू राज्य कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह, महासचिव विश्वजीत देब, वरिष्ठ नेता अनिरवन बोस और बीएसएसआरयू के कॉ0 केडी प्रताप,मृदुल दास,अरिंदम विश्वास आदि के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के श्रम आयुक्त महोदय के माध्यम से केंद्रीय और राज्य सरकारों के माननीय श्रम मंत्रियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा , “जिसमें प्रमुख मांगें कोड के नियमों को लागू करने पर रोक लगाना और चारों श्रम संहिताओं को पूरी तरह से रद्द करना एवं सेल्स प्रमोशन कर्मचारी अधिनियम के प्रावधानों की रक्षा करना तथा उसके तहत वैधानिक वर्किंग रूल नियम बनाना थीं।

राज्य सरकार के समक्ष 13 सूत्रीय राज्य स्तरीय मांग की गई

इसके अलावा राज्य सरकार के समक्ष 13 सूत्रीय राज्य स्तरीय मांगें भी रखी गईं, जिनमें –  स्थायी प्रकृति का रोजगार के ठेकाकरण पर रोक , ठेका, अस्थायी, आउटसोर्स एवं स्कीम वर्कर्स का नियमितीकरण , समान काम के लिए समान वेतन , न्यूनतम मजदूरी का सख्त अनुपालन और सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा , गिग वर्कर्स को न्यूनतम मजदूरी अनुसूची में शामिल करना , निर्माण एवं बीड़ी श्रमिक कल्याण बोर्डों के कोष का पारदर्शी उपयोग, प्रवासी एवं असंगठित श्रमिकों को राशन कार्ड एवं अन्य सुविधाएं , ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण/पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने जैसे मांगों को रखा गया।

यह घोषणा की गई कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो सीटू से संबंधित यूनियनें अन्य यूनियनों के साथ मिलकर फरवरी 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर आम हड़ताल पर जाएंगी। कॉमरेड प्रकाश विप्लव, वीरेंद्र कुमार, कीर्ति मुंडा हरेंद्र यादव, पीआर गुप्ता, सुमित गुप्ता,  और कई अन्य राज्य स्तर के नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित किया।

Khabar Mantra
Khabar Mantra

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Jharkhand News: धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

झारखंड के पशुपालकों के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलियाई अनुभव का मिलेगा लाभ

झारखंड के पशुपालकों के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलियाई अनुभव का मिलेगा लाभ

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra