नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले देश भर से आए प्रदर्शनकारी अनोखे और अजीबोगरीब तरीकों से अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। इस बड़े विरोध प्रदर्शन में मशहूर एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके भी शामिल हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की है।
Read More: BJP चीफ नितिन नबीन का मिशन झारखंड: आज रांची में सांसदों-विधायकों संग करेंगे रणनीतिक बैठक
अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे प्रदर्शनकारी
जंतर-मंतर पर जुटे लोगों का विरोध जताने का तरीका बेहद अलग है।
-
कॉकरोच मास्क: प्रदर्शन में शामिल कई लोग अपने चेहरों पर कॉकरोच वाले मास्क लगाकर पहुंचे हैं, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
शांति का संदेश: गुस्से के बीच शांति बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारी अपने हाथों में गुलाब के फूल लेकर आए हैं।
-
अभिजीत दीपके की एंट्री: आंदोलन को धार देने के लिए अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं, जिससे मौके पर भीड़ और उत्साह बढ़ गया है।
मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इस बड़े मार्च को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:
-
भारी पुलिस बल: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।
-
कंक्रीट और लोहे के बैरिकेड्स: उपद्रवियों को रोकने के लिए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर (Multi-layer) के लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
-
ड्रोन से नजर: सुरक्षा एजेंसियां आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं।
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी (CJP) को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए केवल 7 घंटे की अनुमति दी है।
पुलिस की शांति की अपील, ट्रैफिक डायवर्ट
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुरक्षा बल हर व्यक्ति की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रदर्शन स्थल पर जाने दे रहे हैं।
-
ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी: पार्लियामेंट स्ट्रीट और आसपास के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं।
-
लाउडस्पीकर से घोषणाएं: पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। साथ ही लोगों को सुरक्षा के लिहाज से पेड़ों और दीवारों पर न चढ़ने की हिदायत दी जा रही है।
TMC की राज्यसभा सांसद ने CJP आंदोलन का समर्थन दिया
अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच TMC की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने CJP आंदोलन अपना समर्थन दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘शुभकामनाएं और पूरा समर्थन। सही लड़ाई लड़ते रहो!’

ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?










