रविवार, नवम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- “मंत्रियों को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम”

जुलाई 21, 2025
in रांची Ranchi, राजनीति Politics
A A
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना- “मंत्रियों को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम”
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता कर साफ किया कि पार्टी के सभी विधायक और सांसद हर मुद्दे पर एकमत हैं और संगठन के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है.

Table of Contents

Toggle
  • 25 जुलाई को होगा ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’
  • संगठन सृजन तेज़ी से जारी
  •  मंत्रियों पर फैलाई जा रही भ्रांतियां
  • एचईसी ज़मीन मामले में सरकार करेगी वैधानिक कार्रवाई
  • महागठबंधन पूरी तरह एकजुट
  • कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके 83वें जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और संगठन को मजबूती देने की कामना की.

📌 यह भी पढ़ें:
  • गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार
  • रांची से Roadies तक jayshree goswami का सफर, नेहा धूपिया ने OG टीम में चुना
  • रांची में कल इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन, गुरुनानक शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

25 जुलाई को होगा ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’

कमलेश ने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे, और समापन सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे. झारखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता और आम लोग इसमें भाग लेंगे.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

read more- मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! रनवे से फिसल गया एयर इंडिया का विमान– जानें क्या हुआ

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

संगठन सृजन तेज़ी से जारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन की प्रक्रिया ज़िला, प्रखंड और मंडल स्तर तक पूरी हो चुकी है. इस महीने के अंत तक समितियों का गठन और 15 अगस्त तक बीएलए स्तर तक काम पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान में सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

 मंत्रियों पर फैलाई जा रही भ्रांतियां

कमलेश ने हालिया मीडिया रिपोर्टों को लेकर नाराज़गी जताई और कहा कि कांग्रेस नेताओं एवं मंत्रियों को लेकर सोशल मीडिया में भ्रम फैलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह केवल पेयजल संकट के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलने गई थीं, लेकिन इसे धरना बताकर ग़लत तस्वीर पेश की गई. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुत्र कृष अंसारी केवल अपने शिक्षक को देखने अस्पताल गए थे. उन्होंने न तो किसी अधिकारी को सूचना दी, न ही हस्तक्षेप किया, फिर भी यह मुद्दा राजनीतिक रंग दे दिया गया. विधायक राजेश कच्छप के म्यूटेशन प्रकरण को अनावश्यक तूल दिया गया, जबकि उन्होंने कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया.

read more- रांची एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, बारिश से गिरी दीवार; बाल-बाल बचे यात्री

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

एचईसी ज़मीन मामले में सरकार करेगी वैधानिक कार्रवाई

एचईसी ज़मीन मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कमलेश ने कहा कि कंपनी के पास 8000 एकड़ ज़मीन थी, जिसमें से कई हिस्सों पर अब तक निर्माण नहीं हुआ. सरकार वर्तमान वैधानिक प्रक्रिया के तहत इस पर आवश्यक कार्रवाई करेगी.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

महागठबंधन पूरी तरह एकजुट

उन्होंने दोहराया कि महागठबंधन की सरकार मजबूत है, जिसका नेतृत्व एक युवा और प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री कर रहे हैं. कैबिनेट जनहित की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू करने में जुटी है. कमलेश ने कहा, “जनता की समस्याएं उठाना सरकार से नाराज़गी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक ज़िम्मेदारी है. भाजपा हर छोटे मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग देने में लगी है.”

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस दौरान AICC सचिव और झारखंड प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, सोशल मीडिया अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रवक्ता सोनाल शांति सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार
झारखंड Jharkhand News

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

नवम्बर 21, 2026
Jayshree Goswami’s journey from Ranchi to Roadies: Neha Dhupia selects her for the OG team.
रांची Ranchi

रांची से Roadies तक jayshree goswami का सफर, नेहा धूपिया ने OG टीम में चुना

नवम्बर 21, 2026
Ranchi traffic police managing traffic during Guru Nanak Shobhayatra
रांची Ranchi

रांची में कल इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन, गुरुनानक शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नवम्बर 21, 2026
Next Post
ढाका में बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान स्कूल पर गिरा, 19 की मौत, 164 घायल

ढाका में बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान स्कूल पर गिरा, 19 की मौत, 164 घायल

Ruckus in DSPMU Ranchi: Female employee Nikita Herenz accused of calling outside goons, students create ruckus

DSPMU रांची में बवाल: महिला कर्मी निकिता हेरेंज पर बाहरी गुंडे बुलाने का आरोप, छात्रों का हंगामा

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार

नवम्बर 21, 2026

IITF-2026 में झारखंड के उत्पादों की धूम, झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों और खादी उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

रामगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में कन्वेयर बेल्ट आग लगने से मची अफरा-तफरी

कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर फायरिंग, भारतीय मूल के दो युवाओं की मौत

जमशेदपुर में सड़क हादसे में भाजपा मंडल मंत्री कृष्णा चंद्र महतो की मौत, बाइक सवार दो युवक घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts