शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

रामगढ़ में CPI का उग्र प्रदर्शन, 13 सूत्री मांगों को लेकर DC को सौंपा मांग पत्र

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
रामगढ़ में CPI का उग्र प्रदर्शन, 13 सूत्री मांगों को लेकर DC को सौंपा मांग पत्र
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ramgarh: रामगढ़ जिले की ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रामगढ़ जिला परिषद के बैनर तले आज NH-33 से होते हुए रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक से बिरसा चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मार्च किया और 13 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कमालुद्दीन अंसारी ने की। संचालन रामगढ़ प्रखंड सचिव चितरंजन महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे। धरना को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा- “आज महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी से जनता त्रस्त है। सरकार गरीबों के खिलाफ कानून बना रही है। भूख से जात-पात का कोई लेना-देना नहीं। मल्हार, टोला, कुज्जू में एक व्यक्ति पहले ही भूख से मर गया तब जाकर जिला प्रशासन लोगों को राशन कार्ड दिया था ताकि कोई भूख से नहीं मार सके तीन पीढियां से जंगल की जमीन पर हैं फिर भी इन्हें बन पटा नहीं दिया गया। सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते गरीबों के तीन पीढ़ी बीत गया अब तो राशन कार्ड भी बंद होने के कगार पर है क्योंकि बिना खतियान जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। जिला प्रशासन मानवता के आधार पर राशन जारी रखे अगर बन पटा इन परिवार को नहीं मिलता है तो जिला प्रशासन कहीं सरकारी भूमि को चिन्हित कर इन्हे बसाने की व्यवस्था करें 45 परिवार यानी लगभग 500 लोगों की बड़ी जमात भुखमरी के कगार पर है वरना आंदोलन और तेज होगा।”

CPI की 13 सूत्री प्रमुख मांगें

1. जाति प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड : मांडू प्रखंड के ग्राम कुज्जू, दक्षिणी पंचायत के कुंदरिया मल्हार टोला में तीन पीढ़ी से रह रहे दलित परिवारों को बिना खतियान के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए एवं उनके राशन कार्ड को जारी रखा जाए। 2. वन पट्टा : वर्षों से जंगल में रह रहे लोगों को वन पट्टा दिया जाए। कुज्जू जंगल की जमीन पर रह रहे लोगों को वन पट्टा दिया जाए अथवा उन्हें अन्यत्र जमीन का पर्चा देकर बसाने की व्यवस्था की जाए। 3. भूमि बैंक रद्द : भूमि बैंक को रद्द कर गैर मजरूआ जमीन की रसीद अविलंब चालू की जाए। 4. सड़क निर्माण : कुज्जू नया मोड़ से गिद्दी सड़क को DMFT फंड से अविलंब बनाया जाए। 5. भैरवी जलाशय नहर : रामगढ़ के भैरवी जलाशय से निकलने वाली नहर, जिसे 1985-86 में अधिग्रहित किया गया था, उसके पूर्व के अधिग्रहण को रद्द कर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत पुनः अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की जाए। 6. कृषि : बारिश कम होने के कारण अभी तक रोपाई नहीं हो पाई है। अतः वैकल्पिक खेती की व्यवस्था अविलंब की जाए। 7. जल मीनार : रामगढ़ जिले के अंदर बंद पड़े जल मीनारों की मरम्मती का कार्य अति शीघ्र चालू किया जाए। 8. सड़क चौड़ीकरण : रामगढ़ के पटेल चौक से लेकर सरना चौक, नया मोड़ तक सड़क की मरम्मती एवं चौड़ीकरण किया जाए। 9. मतदाता सूची : जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की व्यवस्था की जाए। 10. प्रदूषण नियंत्रण : कुज्जू नया मोड़ स्थित श्री राम पावर और आयरन स्पंज कारखाना में बड़े पैमाने पर ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है, उस पर अविलंब रोक लगाई जाए। 11. स्थानीय रोजगार : कुज्जू स्थित श्रीराम पावर आयरन स्पंज कारखाना में कुज्जू के तीनों पंचायत एवं अगल-बगल के गांव के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। 12. न्यूनतम मजदूरी : रामगढ़ जिले के कल-कारखानों की जांच कराते हुए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की जाए। 13. CCL आउटसोर्सिंग : CCL के क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग में कोल इंडिया के हाई पावर कमेटी के फैसले की जांच कराते हुए उसे लागू कराया जाए एवं उचित मजदूरी का भुगतान किया जाए। उपस्थित लोग-नीमन यादव, मेवा लाल प्रसाद, कयूम मलिक, गंगानाथ चौधरी, डॉ. बी.एन. ओहदार, पोवेव कुमार, तुलसी करमाली, संतोष महतो, मनोज महतो, चितरंजन महतो, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार, राज किशोर बेदिया, शांति देवी, गीता देवी, मनोज पहन, अविनाश विद्या, मनभरण मल्हार, शंकर मल्हार, पंकज मल्हार, पवन मल्हार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • रामगढ़ में पहली बारिश में उखड़ी भारतमाला की सड़क! सांसद Chandra Prakash Choudhary ने NHAI अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    रामगढ़ में पहली बारिश में उखड़ी भारतमाला की सड़क! सांसद Chandra Prakash Choudhary ने NHAI अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • रामगढ़ में भाजपा की बड़ी बैठक, आदित्य साहू ने उठाई JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
    रामगढ़ में भाजपा की बड़ी बैठक, आदित्य साहू ने उठाई JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
  • Independence Day 2026: झारखंड का खनिज, देश की तिजोरी: कोयला-लोहा-यूरेनियम देने वाले राज्य को बदले में क्या मिला?
    Independence Day 2026: झारखंड का खनिज, देश की तिजोरी: कोयला-लोहा-यूरेनियम देने वाले राज्य को बदले में क्या मिला?
  • Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस दिन तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना
    Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस दिन तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
📌 यह भी पढ़ें:
  • अब झारखंड की महिलाएं बनेंगी लखपति! पलाश दीदी कैफे से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह Giridih

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026
धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
धनबाद Dhanbad

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सितम्बर 11, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त
गिरिडीह Giridih

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

सितम्बर 11, 2026
Next Post
CJP's warning: Nationwide agitation will follow if action against students does not stop; Sonam Wangchuk says Gandhiji's path remains effective today.

CJP की चेतावनी: छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी आंदोलन, सोनम वांगचुक बोले- गांधीजी का रास्ता आज भी असरदार

डीसी से मिले संवेदक समूह, लघु खनिज चालान के नियमों में छूट की मांग

डीसी से मिले संवेदक समूह, लघु खनिज चालान के नियमों में छूट की मांग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra