Crude Oil Price Hike: मिडिल इस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजार और आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के बाद 19 मार्च को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेज उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें करीब 30% तक बढ़ चुकी हैं और भारत के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।
Read More- Iran Israel War: सऊदी की रिफाइनरी पर ईरान का बड़ा हमला, सऊदी ने दे डाली ये चेतावनी
Crude Oil Price Hike: पेट्रोल और डीजल के दाम 10 से 15 रुपये बढ़ने की आशंका
भारत में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर लगभग 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो पेट्रोल और डीजल के दाम 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा इराक, सऊदी अरब, रूस और यूएई से आयात करता है, इसलिए वहां की हलचल का सीधा असर यहां पड़ता है।
Read More- Palamu News: बाजार से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिली मौत-दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो चिराग
Crude Oil Price Hike: सब्जियां, अनाज और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती है
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि परिवहन लागत भी बढ़ेगी। इससे फल, सब्जियां, अनाज और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं। साथ ही पेंट, प्लास्टिक और दवाइयों के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
Read More- Big Breaking: असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, इन नेताओं का कटा टिकट
हालांकि सरकार फिलहाल कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो महंगाई बढ़ना तय माना जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








