CUET UG 2026 Exam Update: देश में पहले से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) चौतरफा विवादों से घिरी है। इसी बीच, आज यानी 30 मई 2026 को एनटीए की एक और बड़ी परीक्षा सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
देश के कई सेंटर्स पर सुबह की शिफ्ट का पेपर अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद केंद्रों के बाहर तपती धूप में खड़े उम्मीदवारों और उनके माता-पिता का गुस्सा फूट पड़ा। इस हंगामे के बाद आनन-फानन में एनटीए को आधिकारिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ा है।
Read More: Koderma के इस गांव में 20 साल से एक ही घाट पर प्यास बुझा रहे इंसान और जानवर, वायरल होने पर CM एक्शन में
TCS के सर्वर में खराबी: 3 घंटे तक अटकी रही सीयूईटी परीक्षा
एनटीए ने अपने ऑफिशियल नोटिस में स्वीकार किया है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा कराने वाली टेक्निकल पार्टनर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (M/s TCS) के एंड पर एक बड़ी तकनीकी खराबी (Technical Glitch) आ गई थी।
-
कंप्यूटर स्क्रीन रही ब्लैंक: सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर कंप्यूटर पर अपलोड ही नहीं हो सका।
-
छात्रों का इंतजार: शनिवार सुबह की पारी की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी, जिसके लिए छात्रों की एंट्री 8 बजे ही बंद कर दी गई थी। लेकिन छात्र करीब तीन घंटे तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहे।
-
2.23 घंटे की देरी: तकनीकी वजहों से परीक्षा अपने तय समय से लगभग 2.23 घंटे लेट शुरू हो सकी, जिससे अभ्यर्थियों में घबराहट और पेरेंट्स में भारी गुस्सा देखा गया।
दोपहर की शिफ्ट का समय बदला: अब 3 नहीं, 4 बजे से शुरू होगा पेपर
सुबह की शिफ्ट में हुई इस बड़ी चूक का सीधा असर अब दोपहर की शिफ्ट (Second Shift) पर भी पड़ा है। इसके चलते NTA को दोपहर के सत्र के समय में बड़ा बदलाव करना पड़ा है।
CUET UG 2026 New Time Table (30 मई)
| शिफ्ट (Shift) | पुराना समय (Old Timing) | नया संशोधित समय (New Revised Timing) | एंट्री का समय (Reporting Time) |
| दूसरी पारी (Second Shift) | दोपहर 03:00 बजे | शाम 04:00 बजे | दोपहर 02:30 बजे से |
विवाद बढ़ता देख NTA ने मांगी माफी, दिया ये भरोसा
मामले में विवाद बढ़ते देख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सफाई पेश की है। एजेंसी ने स्टूडेंट्स और अभिभावकों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया है।
NTA का आधिकारिक बयान: “TCS के सर्वर में आई तकनीकी खराबी को अब पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है और प्रभावित सेंटर्स पर परीक्षा दोबारा सुचारू रूप से शुरू करा दी गई है। परीक्षा में देरी के कारण कैंडिडेट्स को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तय किया गया पूरा समय दिया जाएगा।”
बता दें कि भारत की ज्यादातर केंद्रीय और बड़ी यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर ही मिलता है। ऐसे में परीक्षा के पहले ही दिन इस तरह की तकनीकी खराबी ने एनटीए की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | NEET-UG 2026 | Twisha Sharma Case | AAP | IPL 2026 | JPSC









