Ranchi : ऑनलाइन के इस दौर में आपके मोबाइल स्क्रीन पर भी आते है, चमचमाते प्रॉफिट के दावे और दिखाया जाता है, कुछ दिनों में पैसे डबल करने का सपना। तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़िएगा, क्यों कि इस झांसे में फंस कर कहीं आप भी अपने कमाई का एक हिस्सा साइबर ठगों के हवाले न कर दें। राजधानी रांची का एक शख्स भी इसी जाल में फंस कर 8.52 करोड़ रुपए गवा बैठा है। अब इस हाईटेक ठगी का खुलासा झारखंड CID ने किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानिए कैसे पीड़ित को लिया गया गिरफ्त में
दरअसल, पीड़ित को WhatsApp के जरिए FXPROGROUP-cc नाम के एक ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में विदेशी मुद्रा यानी Forex Trading के जरिए कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया जा रहा था। शुरुआत में ग्रुप में लगातार ऐसे स्क्रीनशॉट और आंकड़े दिखाए गए, जिससे पीड़ित को लगा कि यहां निवेश करने पर तगड़ा फायदा हो सकता है।
जिसके बाद पीड़ित को FXPROGROUP-cc नाम की वेबसाइट पर निवेश करने के लिए कहा गया। अलग-अलग तारीखों में कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। शुरुआत में ठगों ने फर्जी प्रॉफिट दिखाकर भरोसा जीत लिया, लेकिन जब बड़ी रकम निवेश हो गई तो पूरा खेल सामने आ गया। जिसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।
झारखंड CID में दर्ज कराई गई शिकायत
मामले की शिकायत झारखंड CID के साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई गई। तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल के दौरान CID को पता चला कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित किया जा रहा था। जांच के बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छापेमारी कर आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में मिर्जापुर पुलिस ने भी सहयोग किया।
Read More- गढ़वा में लव जिहाद! महिला ने पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने का लगाया आरोप
आरोपी के पास से डेबिट कार्ड, चेक बुक बरामद किए गए
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं माध्यमों से करोड़ों रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।
Read More- हजारीबाग में खूनी रविवार-एक साथ टकराई कई वाहने-दो की दर्दनाक मौत कई घायल
CID ने की लोगों से अपील
CID ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि WhatsApp, Telegram या Google Ads के जरिए आने वाले किसी भी निवेश ऑफर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अनजान बैंक खाते एवं UPI ID में पैसे भेजने से पहले पूरी जांच जरूर करें। साथ ही यह कहा गया है कि अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत Cyber Crime Portal या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












