Garhwa: गढ़वा जिले में कथित लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के इनायत अंसारी पर पहचान छिपाकर शादी करने, प्रताड़ित करने और भरण-पोषण देने से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
सोनू कुमार नाम बताकर बनाया प्रेम संबंध
कान्ति उराईन के अनुसार, छह महीने पहले वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद गई थी। वहीं उसकी मुलाकात इनायत अंसारी से हुई, जिसने खुद को “सोनू कुमार” बताकर हिन्दू युवक के रूप में परिचय दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का भरोसा दिलाया और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली।
महिला का दावा है कि ससुराल पहुंचने के बाद उसे पता चला कि पति का असली नाम इनायत अंसारी है और वह पहले से शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता भी है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने जबरन गोवंश खिलाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
Read More- SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की शिकायत
मामले में महिला ने इनायत अंसारी के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की शिकायत आई थी, जिसमें समझौता हो गया था।
Read More- हजारीबाग में खूनी रविवार-एक साथ टकराई कई वाहने-दो की दर्दनाक मौत कई घायल
एसडीपीओ ने यह भी कहा कि कोर्ट मैरिज के दस्तावेजों में पति का नाम इनायत अंसारी ही दर्ज है, इसलिए प्रथम दृष्टया यह मामला “लव जिहाद” जैसा नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











