Ranchi : राजधानी रांची में SSC GD Constable 2026 परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर अपने आप चलते देख केंद्र प्रबंधन को गड़बड़ी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। इसका खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है।
प्राथमिकी दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 9 मई 2026 को आयोजित SSC GD Constable 2026 Examination की प्रथम पाली की परीक्षा रांची स्थित The Furturistic Online Examination Center में चल रही थी। परीक्षा के दौरान लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम में मॉनिटर पर कर्सर अचानक मूव करता दिखाई दिया। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने केंद्र के Center Superintendent और IT Head से पूछताछ की। जांच के दौरान तकनीकी हस्तक्षेप और परीक्षा में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 कंप्यूटर समेत कई सामान बरामद
इस संबंध में पंडरा ओपी कांड दर्ज कर आईटी एक्ट की धारा और परीक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऋतिकेश कुमार यादव, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, रवि सोरेन, राजकुमार, अनु कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 कंप्यूटर, 2 CPU, 2 फायरवॉल, 1 एयरटेल राउटर, 1 जियो राउटर, 1 CPU बॉक्स, 2 C-DAC बॉक्स, 6 एडमिट कार्ड, 5 मोबाइल फोन और 1 वैन बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि यह संगठित हाईटेक नकल गिरोह ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली में तकनीकी हस्तक्षेप कर अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों और परीक्षा केंद्रों से जुड़े हैं या नहीं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












