Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा हॉल में शनिवार को यदुवंशी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैलाश यादव ने किया। इस सम्मेलन में झारखंड के 24 जिलों से यादव समाज के प्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान Krishna की तस्वीर पर माल्यार्पण, आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
सम्मेलन में यादव समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने हमेशा देश की संस्कृति, कृषि और पशुपालन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी आबादी होने के बावजूद यादव समाज को उसकी संख्या के अनुसार राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी नहीं मिल पाई है।
ओबीसी समाज के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग
कार्यक्रम में ओबीसी समाज के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, डेयरी और पशुपालकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की मांग उठाई गई। सम्मेलन में यह भी कहा गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
समाजसेवी नन्दन यादव ने कहा कि समाज के प्रभावशाली लोगों को कमजोर वर्गों से जुड़कर काम करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संवाद और एकता को समय की जरूरत बताया।
सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जून को लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 18 दिसंबर को रांची के शहीद मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर विराट महासम्मेलन आयोजित करने की घोषणा भी की गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











