Sunday, May 10, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

BJP पहले अपने शासित राज्यों की कानून व्यवस्था देखे, फिर झारखंड पर सवाल उठाए: सतीश पॉल मुंजनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने BJP प्रवक्ताओं द्वारा झारखंड की कानून व्यवस्था पर दिए जा रहे बयानों को राजनीतिक प्रोपेगेंडा और भ्रामक प्रचार करार दिया है।

May 10, 2026
in झारखंड
A A
BJP should first look at the law and order situation in the states ruled by it, then raise questions on Jharkhand: Satish Paul Munjani

BJP should first look at the law and order situation in the states ruled by it, then raise questions on Jharkhand: Satish Paul Munjani

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने BJP प्रवक्ताओं द्वारा झारखंड की कानून व्यवस्था पर दिए जा रहे बयानों को राजनीतिक प्रोपेगेंडा और भ्रामक प्रचार करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड पर सवाल उठाने से पहले अपने शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर आत्ममंथन करना चाहिए।

मुंजनी ने कहा कि BJP चुनिंदा आंकड़ों के जरिए झारखंड की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलित उत्पीड़न, सांप्रदायिक हिंसा और संगठित अपराध लगातार गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और मणिपुर जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में समय-समय पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि BJP झारखंड की तुलना बड़े राज्यों से कर रही है, लेकिन यह नहीं बताती कि भारी संसाधन और बजट खर्च होने के बावजूद महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल क्यों उठते रहे हैं। उन्होंने मणिपुर हिंसा, हरियाणा में सांप्रदायिक तनाव और मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का भी उल्लेख किया।

“झारखंड को बदनाम करना बंद करे भाजपा”

सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार अपराध नियंत्रण, पुलिस आधुनिकीकरण और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में नक्सलवाद में ऐतिहासिक कमी आई है और पुलिस बलों को आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया गया है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य जैसे असली मुद्दों पर भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसी कारण वह भय और भ्रम की राजनीति के जरिए राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है।

भाजपा अपने शासनकाल का भी दे जवाब

मुंजनी ने कहा कि भाजपा यह क्यों नहीं बताती कि केंद्र सरकार और विभिन्न एजेंसियों की रिपोर्टों में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक तनाव बढ़ने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित कई राज्यों में हत्या, महिला अपराध, मॉब लिंचिंग और सांप्रदायिक तनाव के मामले गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा शासनकाल को भूली नहीं है, जब राज्य में अपराध, मॉब लिंचिंग, महिला उत्पीड़न और प्रशासनिक अव्यवस्था के कई मामले सामने आए थे। भाजपा को दोहरे मापदंड छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

अंत में सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि भाजपा को झारखंड की छवि धूमिल करने की राजनीति छोड़कर रचनात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और स्थिर शासन चाहती है।

Related Posts

रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी
रांची

रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी

May 10, 2026
SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
रांची

SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

May 10, 2026
District administration takes action against arbitrariness of private schools, investigation begins into fee hike and re-admission charges
झारखंड

निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन का एक्शन, Fees बढ़ोतरी और री-एडमिशन चार्ज की जांच शुरू

May 10, 2026
Next Post
रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी

रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी

रांची में यदुवंशी शक्ति प्रदर्शन-कैलाश यादव बोले-सत्ता की चाबी यादवों के पास, अनदेखी पड़ेगी महंगी

May 10, 2026

BJP पहले अपने शासित राज्यों की कानून व्यवस्था देखे, फिर झारखंड पर सवाल उठाए: सतीश पॉल मुंजनी

SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन का एक्शन, Fees बढ़ोतरी और री-एडमिशन चार्ज की जांच शुरू

Happy Mothers Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानिए इस दिन का खास इतिहास और महत्व

रांची में कलयुगी बहू का कारनामा! ससुर को गला दबाकर मार डाला और…

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra