Wednesday, April 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर हाई अलर्ट, उड़ानें रद्द, स्कूल बंद, NDRF तैनात

November 30, 2025
in दुनिया, देश
A A
Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर हाई अलर्ट, उड़ानें रद्द, स्कूल बंद, NDRF तैनात
Share on FacebookShare on Twitter

 

National News: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन ‘दितवाह’ अब भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से टकराएगा। कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू सहित कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राहत-बचाव की व्यापक तैयारी

तमिलनाडु के तटीय जिलों में NDRF और SDRF की 28 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से भेजी गई 10 अतिरिक्त टीमें भी चेन्नई पहुंच चुकी हैं।

परिवहन और शिक्षा पर असर

भारी वर्षा के कारण शनिवार को तमिलनाडु में 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने तूफान के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सोमवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

श्रीलंका में भारी नुकसान

दितवाह के कारण श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं चेन्नई की उड़ानें रद्द होने के चलते कोलंबो एयरपोर्ट पर करीब 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हुए हैं। ये यात्री दुबई से श्रीलंका होकर भारत लौट रहे थे।

राज्यों की तैयारी

तमिलनाडु

  • 14 NDRF टीमें पहले से तैनात, पुणे और वडोदरा से भेजी गईं 10 और टीमों ने मोर्चा संभाला।
  • रामेश्वरम-चेन्नई सेक्टर में 11 ट्रेनों के रूट बदले गए।
  • इंडिगो ने जाफना, तूतीकोरिन और तिरुचिरापल्ली की कई उड़ानें रद्द कीं।

पुडुचेरी

  • 2 NDRF टीमें तैनात।
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित।
  • पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सोमवार तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद।

आंध्र प्रदेश

  • 3 दिसंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Posts

Salim Dola, a close associate of Dawood Ibrahim, was brought to India, involved in a drug network worth Rs 5000 crore.
Breaking News

Breaking News: Dawood Ibrahim के करीबी Salim Dola को लाया गया भारत

April 28, 2026
टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट बन गया था-Raghav Chadha ने खोल दी पोल! वीडियो वायरल
देश

टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट बन गया था-Raghav Chadha ने खोल दी पोल! वीडियो वायरल

April 27, 2026
US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
दुनिया

US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत

April 25, 2026
Next Post
मोतिहारी में NIA की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक मनोज पाठक के घर छापेमारी जारी

मोतिहारी में NIA की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक मनोज पाठक के घर छापेमारी जारी

1 दिसंबर से बड़ा बदलाव! जेब, पेंशन और बैंकिंग पर पड़ेगा सीधा असर

1 दिसंबर से बड़ा बदलाव! जेब, पेंशन और बैंकिंग पर पड़ेगा सीधा असर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand में सड़क दुर्घटना मुआवजा ₹4 लाख, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बड़े फैसले

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

BJP पर राजद का बड़ा हमला: महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर कैलाश यादव का बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra